पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 09:39

चपाती नहीं चावल खाएं

जब पेट में गैस बन रही हो तो चपाती, पराठा या पूड़ी जैसी चीजें खाने की जगह आप चावल खाएं. खासतौर पर खिचड़ी या येलो राइस या फिर दही के साथ प्लेन राइस. लेकिन दाल-चावल खाने से बचें. क्योंकि दाल-चावल के कॉम्बो में यह बात बहुत मैटर करती है कि गैस बनने के दौरान आप कौन-सी दाल खा रहे हैं. ज्यादातर दाल खाने से गैस बनने की समस्या बढ़ सकती है.
चावल में कार्बोहाइड्रेट्स होता है और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में चावल खाने के बाद गैस बनने या पेट फूलने की समस्या कम होती है. यदि आपको रेग्युलर बेसिस पर गैस से जुड़ी समस्या होती है तो अपनी डायट में ब्राउन राइस और बासमती चावल का सेवन अधिक करें.

दोपहर में दही का सेवन
दोपहर के भोजन में आप दही चावल का सेवन करें. रात में दही खाने से हमेशा बचना चाहिए. गैस बनने की समस्या दही को आप प्लेन भी खा सकते हैं. दही में डायजेशन को बढ़ाने वाले बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भाषा में प्रोबायोटिक्स कहा जाता है.

ये फल खाना है लाभकारी
आप केला, पपीता, सेब, चीकू, अंगूर, अमरूद, आड़ू जैसे फलों का सेवन करें. लेकिन यदि गैस के साथ ही सीने पर जलन की समस्या या एसिड बनने की दिक्कत होती है तो खट्टे फलों का सेवन करने से बचें.

ये सब्जियां अधिक खाएं

हरी फलियां, साग, पालक, गाजर, शलजम, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, बैगन इत्यादि का सेवन आप रेग्युलर डायट में कर सकते हैं. लेकिन डीप फ्राई किए गए आलू, फूल गोभी, मटर, कटहल इत्यादि का सेवन कम करें. इन्हें खाने से गैस बनने की समस्या बढ़ सकती है.
जब गैस बहुत अधिक बन रही हो तो सलाद के रूप में कच्चा टमाटर तो खाएं लेकिन आलू टमाटर की सब्जी खाने से बचें. ये गैस, एसिड बनने और सीने पर जलन की समस्या को बढ़ा सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info